सीधी

सीधी: नवब्याहता ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सीधी: नवब्याहता ने फांसी लगा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
x
सीधी- जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम सहजी निवासी महिला नवब्याहता ने बीती रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। महिला ने किस कारण से फांसी लगाई है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

सीधी- जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम सहजी निवासी महिला नवब्याहता ने बीती रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। महिला ने किस कारण से फांसी लगाई है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पश्चात महिला के शव को पीएम के लिए क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजने की व्यवस्था की। जहां से महिला के शव का पीएम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

साड़ी से लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि महिला रेनू मौर्य पत्नी ओमप्रकाष मौर्य 19 वर्ष निवासी सहजी ने रविवार की दोपहर अपनी साड़ी से फांसी लगा कर अपनी जान दी है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

चर्चा यह भी

महिला की शादी अभी कुछ माह पूर्व ही हुई थी। शादी के इतने कम समय में ही महिला द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग को पूरा न करने के कारण महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी जान दे दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के सही कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

Next Story