सीधी

सीधी: खदान धंसने से श्रमिक महिला की गई जान

सीधी: खदान धंसने से श्रमिक महिला की गई जान
x
जिले के मझौली थाना अंतर्गत संतरा गांव में बीते दिवस मुरूम खदान धंसने से महिला की मौत हो गई।

सीधी: जिले के मझौली थाना अंतर्गत संतरा गांव में बीते दिवस मुरूम खदान धंसने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के शव को खदान से निकाल कर पीएम के लिए मझौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली ले जाया गया। महिला के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनां को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मझौली थाना के छूही गांव की निवासी आरती कोल मजदूरी का कार्य करती थी। बीते दिवस वह संतरा स्थित मुरूम खदान गई थी। जहां कार्य करते हुए अचानक खदान धंसने से महिला उसके नीचे दब गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खदान के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला। बताया गया है कि खदान में दबने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकां ने प्राथमिक परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story