सीधी

भालू ने 62 वर्षीय वृद्ध पर किया हमला, बीते 11 माह मेंं जंगली जानवरों ने 22 लोगों पर किया हमला, 6 की जा चुकी है जान

Sidhi MP News
x
Sidhi MP News: जिले के संजय टाइगर रिजर्व के आसपास क्षेत्रां में जंगली जानवरों की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि देखने को मिली है।

सीधी- जिले के संजय टाइगर रिजर्व के आसपास क्षेत्रां में जंगली जानवरों की घटनाओं में बेतहासा वृद्धि देखने को मिली है। स्थिति यह है कि बीते एक साल में जंगली जानवरों ने 22 लोगां पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से हमला कर घायल कर दिया। इन हमलों में अब तक आधा दर्जन लोगों को अपनी जान से हांथ धोना पड़ा है। ऐसा नहीं है कि वन अमले को इस बारे में पता नहीं है। सब जानने के बाद भी वन विभाग की टीम द्वारा इस संबंध में कुछ नहीं किया। जिसके कारण अब स्थिति हांथ से निकलती जा रही है।

वृद्ध पर किया हमला

बीते दिवस जिले के टमसार बफर जोन के रेंज अंतर्गत बड़वाही निवासी बबोल यादव पुत्र गंगा यादव 62 वर्ष पर मादा भालू ने हमला कर दिया। बतायास गया है कि वृद्ध किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दरमियान एक मादा भालू ने वृद्ध पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वृद्ध के चीखने की आवाज सुनकर बाहर निकले ग्रामीणों ने किसी तरह से वृद्ध को भालू के चंगुल से बचाया। परिजनों की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया। गौरतलब है कि भालू ने वृद्ध के जांच एवं पींठ मेंं हमला कर उसे घायल कर दिया हैं।

अधिकारियों की लापरवाही

बताया गया है कि पूर्व में कई जंगली जानवरों ने संजय टाइगर रिजर्व से सटे गांव में हमला कर लोगों को घायल किया है। ग्रामीण हमेशा ही इस भय में रहते हैं कि कब कोई जंगली जानवर पर हमला कर दे। ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्व में कई बार अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी निराकरण की दिशा मे आज तक सार्थक प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीण अभी डर के साये में जीते हैं। अगर कहा जाय कि इस समस्या के लिए विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं तो अतिशयोक्ति न होगा।

वर्जन

वृद्ध पर भालू ने हमला किया है। वृद्ध की हालत सामान्य बनी हुई है। प्रयास किया जाएगा कि इस तरह की घटनाएं गांव में दोबारा न हो।

चन्द्र पनिका, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story