सीधी

कांग्रेस की मजबूती के लिये महिलाओं को जोड़ना लक्ष्य: कविता

Saroj Tiwari
30 Dec 2021 11:43 AM GMT
Aim to connect women for the strength of Congress Kavita
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Sidhi MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष एवं विंध्य तथा बुंदेलखंड की अध्यक्ष कविता पाण्डेय द्वारा महिलाओं को सदस्यता दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा मौजूद रहे। कविता ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिये महिलाओं को जोड़ना मेरा लक्ष्य है जिसके तहत प्रदेश भर में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी जो जो कि महिलाओं का सदैव स मान करती है। उन्होने कहा कि कांगे्रस में जुडऩे वाली हर महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। पार्टी की रणनीति के तहत आगे चुनाव को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि सीधी जिला हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। जिससे सदस्यता अभियान में सीधी का का नाम सबसे आगे होना चाहिए। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भाजपा ने कुठाराघात किया है। खुद की करनी को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाना गलत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से हमारी मांग है कि चुनावी प्रक्रिया में आम लोगों द्वारा खर्च किये गये पैसे वापस किया जाय। पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह कहते हैं कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को चूल्हा फूंकने की नौबत खत्म हो गई है। लेकिन सिलेण्डर इतना महंगा हो गया कि कोई गरीब कैसे भरा सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रंजना मिश्रा, नीलम सिंह, ममता सिंह, कुमुदनी सिंह, रूबी सिंह, उर्मिला पाण्डेय, किरण तिवारी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Next Story