सीधी

एमपी के सीधी में संदेहास्पद परिस्थिति में 55 वर्षीय महिला की मौत, पति पर मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

एमपी के सीधी में संदेहास्पद परिस्थिति में 55 वर्षीय महिला की मौत, पति पर मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
x
MP Sidhi News: महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने अधेड़ पति पर महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

MP Sidhi News: जिले के बहरी थाना अंतर्गत पतुलखी गांव में 55 वर्षीय अधेड़ महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने अधेड़ पति पर महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस महिला कुसुम तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके मकान में पाया गया। ग्रामीणों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पश्चात उसके शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

शरीर में चोंट के निशान

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति द्वारा महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। महिला के भाई कृष्णाकांत ने बताया कि मेरी बहन हमेशा ही अपने पति अशोक तिवारी द्वारा की जा रही पिटाई की शिकायत करती थी। मारपीट के कारण ही उसकी मौत हुई है। उसके शरीर में चोंट के निशान भी है।

क्या कहता है पति

मृतक महिला के पति अशोक तिवारी ने बताया कि हमारे संबंध अच्छे नहीं थे। उसकी मृत्यू कैसे हुई मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं छत्तीसगढ़ में रहता हूँ। घटना दिनांक को मैं बाहर था।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story