सीधी

SIDHI : आंगनवाडी में बने गहरे गड्ढे में गिरा 5 वर्ष का मासूम बालक, सरपंच की लापरवाही आई सामने

Shahdol MP News
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी (Sidhi) में एक 5 वर्ष के मासूम बच्चे की गड्ढे में गिरने से जान चली गई।

सीधी। सरपंच की लापरवाही का परिणाम रहा है कि एक 5 वर्ष के मासूम की जान चली गई। ग्रामीणो के बताए अनुसार 6 माह पूर्व खुदवाए गये गड्ढे को अगर समय रहते ढकवा दिया जाता तो शिवाय कोल की जान नही जाती। इस बालक की मौत के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रेश देखा जा रहा है। हैण्डपम्प से निकलने वाले पानी को भूमिगत करने के लिए सोख्ता पिट बनवाना था। इसके लिए सरपंच द्वारा गड्ढा खोदा गया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार सीधी जिला मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी के बढौरा गांव में शनिवार को एक ह्दय विदारक घटना घटित हो गई। गांव का एक 5 वर्ष का बालक शिवाय कोल पिता महेश कोल आंगनवाडी केन्द्र गया था। वह खेलते-खेलते उसी गहरे गड्ढे में जा गिरा। जब तक उसे लोग निकालने के लिए पहुचते उसकी जांन जा चुकी थी।

सरपंच से लोग नाराज

जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद गांव के लोग सरंपच से काफी खफा नजर आ रहे हैं। लेगों का कहना है कि अगर समय रहते इस गड्ढे को ढकवा दिया गया होता तो इतना बड़ा हादसा न होता। गांव के लोगों ने सरपंच के प्रित असंतुष्टता जाहिर की है।

सोख्ता पिट के लिए बनाया था गड्ढा

आंगनवाड़ी के सामने मौजूद हैंडपंप से निकलने वाले पानी के लिए सोख गड्ढा खोदा गया था। लेकिन एक बच्चे की मौत के बाद आक्रेशित ग्रामीण मुन्ना कोल का कहना है कि 6 महीने पहले खुदवाया गया गड्ढा सरपंच तैयार नही करवा पाये। अगर विधिवत उसे तैयार करवा दिया जाता तो वह आज शिवाय कोल की जान नही जाती। वही गांव के लोगो का कहना है कि इस गड्ढे में कई मवेशी भी गिर चुके हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story