- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सीधी
- /
- 2 सगे भाइयो को नदी की...
सीधी
2 सगे भाइयो को नदी की गहराई ने लील लिया, पिकनिक मनाने गए थे : SIDHI NEWS
Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:38 AM GMT

x
2 सगे भाइयो को नदी की गहराई ने लील लिया, पिकनिक मनाने गए थे : SIDHI NEWS पिकनिक मनाने गए गुप्ता परिवार में उस समय चीख पुकार मच गई
2 सगे भाइयो को नदी की गहराई ने लील लिया, पिकनिक मनाने गए थे : SIDHI NEWS
सीधी ( SIDHI NEWS) । पिकनिक मनाने गए गुप्ता परिवार में उस समय चीख पुकार मच गई जब उद्रयराज गुप्ता के दोनो बेटे पानी की गहराई में समा गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने नदी में रेस्क्यू चला कर राज गुप्ता का शव पानी से बाहर निकाल लिए जबकि सुमित की तलाश पानी में की जा रही है।
पूरा परिवार पहुचा था भवर सेन नदी
जानकारी के मुताबिक सीधी जिले रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चंदेह गांव निवासी उद्रयराज गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले थे। भंवर सेन नदी में उनके दोनो पुत्र जलक्रीड़ा करने के लिए उतर गए। इसी बीच राज नदी के गहरे पानी में डूबने लगा और उसे बचाने के चक्कर में सुमित भी डूब गया।
सैर करने का सता रहा गंम
एक साथ दो पुत्रों के पानी में डूब जाने से गुप्ता परिवार को सैर सपाटा करने का गंम सता रहा कि काश वे पिकनिक मनाने की योजना न बनाते तो ये दिन न देखना पड़ता। उनके दोनों पुत्र आज सलामत होते।
Tagssidhi news
Next Story