
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सीधी
- /
- सीधी में कहे PM मोदी,...
सीधी में कहे PM मोदी, कांग्रेस की सरकार कहती है कश्मीर से सेना हटा देंगे और हमारी सरकार आई तो आतंकियों को घुस के मारेंगे

सीधी। लोसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने आए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की सरकार पर जमकर प्रहार किए। कमलनाथ सरकार में हमला बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की खिचड़ी पक रही। वादा बिजली बिल कम करने का करते है। लेकिन अब बिजली की सप्लाई ही कम कर दी है। सीधी सहित पूरा क्षेत्र पावर हब बनेगा। कहा देश का चौकीदार सौर ऊर्जा का कार्य कर रहा। इसमें विंध्य क्षेत्र का बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म कैसे है। 25 मिनट के भाषण में मोदी ने वनांचल के लोगों के लिए नई योजना बनाने की बात कही। कहा, गांव-गांव में वन धन केन्द्र बनाया जाएगा। वन से निलने वाली फसलों की खरीदारी केन्द्र सरकार करेगी। फिर इसके बाद सभी के जन धन के खातों में पैसे आएगा। कोई गरीब भूंखा नहीं रहेगा। सबको केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाम मिलेगा। लेकिन प्रदेश की सरकार यहां के लोगों की लिस्ट ही नहीं भेज रही है।
ऐसे शुरू हुआ भाषण 2.55- गांव-गांव शहर-शहर घर-घर किसान और खेत, मां और बहन, बेटी और बेटा, अधिकारी और कर्मचारी, बिजनेसमैन और व्यापारी, नेता और अभिनेता, डॉक्टर-इंजीनियर पूरा हिन्दुस्तान चौकीदार।
2.50- इसलिए कमल के वटन में निशान दबाना तभी संकल्प पूरा होगा। - आपका वोट मोदी के खाते में जाएगा। - आपका वोट मोदी के लिए देना है। - एक चौकीदार के लिए देना है।
2.45- जनता के दिल से आवाज निकलना चाहिए। - मोदी ही आतंकवाद खत्म कर सकता है। - आतंकवाद को सिर्फ वोट ही खत्म करेगा।
2.40- प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए लंबी कतार है। - लोग राशन कार्ड लगाकर लाइन में खड़े है। - पीएम के लिए टेलर के यहां कपड़ा सिलवा कर रखें है।
2.35- गठबंधन में जितने भी चेहरे है कौन आतंकवाद खत्म करेगा। - कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने कहा सेना के जवान भूंखे मरते है। - कमलनाथ ने सेना का अपमान किया है। - दुष्मन के छाती पर गोलियां दागने वाले का अपमान किया है।
2.30- कांग्रेस के राज में पाकिस्तान मचा मारता रहा। - अब हिन्दूस्तानी नहीं सहेगा। - हमारी सरकार आंतकी को घर में घुसकर मारेगा। - कांग्रेस की सरकार कहती है कश्मीर से सेना हटा देंगे। - सैनिकों के अधिकार छींन लेंगे। - कश्मीर में सिर्फ कश्मीरी नेताओं का राज चलेगा।
2.25- प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार - किसानों के पैसे नहीं दे रहे है। - सूची नहीं दे रहे। - वनांचल के लोगों के लिए नई योजना बनेंगी। - वन धन केन्द्र बनेगा। और जन धन के खातों में पैसे आएगा - विंध्य क्षेत्र को महिला स्वावलंबन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
2.20- विंध्य में पैसे की दिक्कत नहीं आएगी। - शिवराज सरकार ने बहुत अच्छा कार्य किया है। - महिलाओं ने प्रदेश की ताकत बढ़ाई है। - मोदी सरकार इन लोगों से चौकन्ना है। - सीधी-सिगरौली रेल लाइन का हमने काम किया।
2.15- किसान कर्ज माफी झूठा वादा - 70 साल से कांग्रेस भाजपा को लूट रही है। प्रदेश में कर्ज माफी झूठा वादा है। - किसी आदिवासी गरीब किसान का क्या कर्ज माफ हुआ। - कांग्रेस गरीबों के मुख से निवाला छीन रही है। - प्रसूता को 9 माह अच्छा खाना मिले। - भारत सरकार ने चौकीदार भेजा है। - लेकिन ये लोग चौकी दार से चोरी कर रहे है।।
2.10- कमलनाथ सरकार में हमला बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की खिचड़ी पक रही। - वादा बिजली बिल कम करने का करते है। लेकिन अब बिजली की सप्लाई ही कम कर दी है। - सीधी सहित पूरा क्षेत्र पावर हब बनेगा। कहा देश का चौकीदार सौर ऊर्जा का कार्य कर रहा। - इसमें विंध्य क्षेत्र का बड़ा योगदान है। - प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म कैसे है।