
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सीधी
- /
- विंध्य: Girlfriend ने...
विंध्य: Girlfriend ने ढाई महीने से घर में दफन कर रखी थी Boyfriend की लाश, वहीं सोती थी वहीं खाती थी खाना

मध्य प्रदेश से चौंकाने वाले खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के डेड बॉडी को अपने ही कमरे में दफन कर दिया। इतना ही नहीं इसी कमरे में वो करीब 75 दिन तक रही। इस राज से अब पर्दा उठ चुका है और मामला उजागर हो गया है।
जानकारी के मुताबिक यह लड़की सीधी जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर कमक्ष गांव में रहती थी। पुलिस ने घर में दफनाए गए शव को ढूंढ निकाला है।
जानकारी के मुताबिक 27 साल का इंसान मोहम्मद मूल रुप से सतना का रहने वाला था। फोन पर आए रॉग नंबर से युवती और इंसान मोहम्मद के बीच कुछ महीनों पहले बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पढ़ा और दोनों कटनी जाकर रहने लगे। कटनी में साथ रहने के बाद दोनों कमक्ष गांव लौट आए।
पुलिस का कहना है कि पिछले साल 6 दिसंबर को इंसान मोहम्मद और इस युवती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। अगले ही दिन यानी 7 नवंबर को इंसान मोहम्मद ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी के मौत की खबर किसी को ना हो जाए इस बात से यह युवती घबरा गई। उसने इसी घर के एक कमरे में अपने प्रेमी की कब्र खोद डाली और उसे वहीं दफना दिया।
इसके बाद यह युवती इस कमरे में आऱाम से रहने लगी। इधर इंसान मोहम्मद के घर वाले उसके गायब हो जाने की वजह से काफी परेशान थे। काफी ढूंढने पर भी जब इंसान मोहम्मद का कुछ भी पता नहीं चला तब उन्होंने उसकी प्रेमिका पर शक जताया। पुलिस को जैसे ही इस प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला जांच तेज कर दी गई। जांच के दौरान शुरू में युवती कानून से बचती रही लेकिन आखिरकार उसने पुलिसिया जांच के आगे अपना मुंह खोल दिया।
प्रेमिका ने बताया कि घर के कमरे में फंदे से झुलते प्रेमी को देख को दहशत में आ गई थी। प्रेमिका की खुदकुशी की बात सरेआम ना हो जाए इसी बात से घबरा कर उसने प्रेमी को कमरे में दफना दिया और उसी कमरे में रहने लगी। बहरहाल अभी पुलिस इस मामले को संदिगध मान रही है और अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।