सीधी

शोक: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी का दिल्ली में निधन, चुरहट में होगा अंतिम संस्कार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
शोक: मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी का दिल्ली में निधन, चुरहट में होगा अंतिम संस्कार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह का अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा।

सोते वक्त आया अटैक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। सरोज सिंह दो साल से बेटी वीणा के साथ नोएडा में रहती थीं।

2011 में अर्जुन सिंह का निधन हुआ था अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे। 4 मार्च 2011 को दिल्ली में उनका निधन हुआ था। अर्जुन सिंह और सरोज सिंह के दो बेटे अभिमन्यु, अजय और एक बेटी वीणा सिंह हैं। अभिमन्यु बिजनेसमैन हैं, जबकि अजय मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। वीणा भी सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story