सीधी

बड़ा हादसा : VINDHYA ACCIDENT : पुल से नीचे गिरी यात्री बस, दो दर्जन....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:06 AM GMT
बड़ा हादसा : VINDHYA ACCIDENT : पुल से नीचे गिरी यात्री बस, दो दर्जन....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

सीधी। बनारस से शहडोल आ रही यात्री बस सोन नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। हादसा मंगलवार देर रात 12 बजे हुआ। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। बता दें कि बस बनारस से शहडोल जा रही थी। रात 12 बजे जैसे ही बस जोगदहा सोन नदी पर बने पुल पर पहुंचीं अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।

[poll id="6"]

रात का वक्त होने की वजह से लोग सोए थे। बस के नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। रात का वक्त होने की वजह से लोग सोए थे। इसलिए वो संभल नहीं पाए। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अमिलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल मुसाफिरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story