शिवपुरी

MP: पति ने काट दी पत्नी की नाक, सास ससुर और ननद ने दिया साथ

MP NEWS
x

सांकेतिक तस्वीर 

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पति ने पत्नी की नाक काट दी जिसमे सास ससुर और ननद ने भी उसका साथ दिया।

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें नाराज हुए पति ने पत्नी की नाक काट दी। इसमें सहयोग देने सास ससुर और ननद शामिल थे। जब पति पत्नी की नाक काट रहा था उस समय सास ससुर और ननद महिला का हाथ पैर पकड़े हुए थे। महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उसकी हालत सामान्य है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के बामोर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा बंशकार के पति रमेश वंशकार ने चाकू से अपनी पत्नी की नाक काट दी। पत्नी ने बताया कि वह उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने गई थी लेकिन वह गुस्से में आकर उसकी नाक काट दी।

आए दिन करता था मारपीट

जानकारी के अनुसार रमेश वंशकार को शराब पीने की बुरी लत पड़ चुकी थी। जिसका विरोध उसकी पत्नी पूजा अक्सर किया करती थी लेकिन वह सुधारने के बजाय उसी पर नाराज होता था और शराब के नशे में आए दिन मारपीट किया करता था। महिला की नाक काटने के पूर्व रमेश ने दोनों बेटियों की पिटाई की।

सास, ससुर और ननद ने दिया सहयोग

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि रमेश बंशकार जिस समय गुस्से में आकर महिला के साथ मारपीट कर रहा था उस दौरान सास, ससुर और ननद वही मौजूद थे। उसके कहने पर इन तीनों ने मिलकर पूजा के हाथ और पैर पकड़ कर दवा लिए जिसके बाद रमेश ने महिला की नाक काट दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़ित महिला के पति के साथ ही सास ससुर और ननद पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी जांच में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है आखिर विवाद का मुख्य कारण क्या है। जांच के दौरान पता चला है पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता है। कुछ दिनों पूर्व ही महिला मायके से वापस ससुराल आई थी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story