शिवपुरी

दिन में विदाई हुई, शाम को नकदी-जेवरात लेकर रफूचक्कर हुई दुल्हन; छोटी बहन से शादी करने पहुंचा दूल्हा

Aaryan Puneet Dwivedi
5 March 2024 12:47 PM IST
दिन में विदाई हुई, शाम को नकदी-जेवरात लेकर रफूचक्कर हुई दुल्हन; छोटी बहन से शादी करने पहुंचा दूल्हा
x
बहाना बनाकर गायब दुल्हन अपने साथ जेवर के साथ-साथ 30-35 हजार रुपए भी ले गई।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला में सोमवार को लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया। दिन में विदा होकर आई दुल्हन शाम को चढ़ाए के जेवर समेत नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई। इस हरकत से ससुराल वाले हतप्रभ हैं। वहीं इससे भौंचक दूल्हा दुल्हन की छोटी बहन से विवाह करने के लिए पहुंच गया। गायब दुल्हन के परिजन ने जवाब के लिए चार दिन का समय मांगा है।

मामले में पुलिस ने बताया कि अमोला निवासी सतेंद्र पुत्र बादाम आदिवासी की शादी 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के रक्सा के ग्राम बाजने में रहने वाली ममता से हुई। सतेंद्र 3 मार्च को दोपहर में दुल्हन को घर ले आया। शाम 7 बजे दुल्हन ममता ने खुले में शौच जाने का कहकर घर से बाहर आई और चंपत हो गई, जबकि घर में शौचालय बना हुआ है।

बदनामी से नाराज दूल्हा पहुंचा ससुराल

बहाना बनाकर गायब दुल्हन अपने साथ जेवर के साथ-साथ 30-35 हजार रुपए भी ले गई। इस हरकत से भौंचक सतेंद्र व उसके परिजन अपनी बदनामी देखते हुए नाराज थे। तब वे सोमवार को ससुराल पहुंचे और दुल्हन की छोटी बहन से ब्याह के लिए प्रस्ताव रखा। ससुरलवालों ने उन्हें चार दिन के बाद जवाब देने को कहा है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story