शहडोल

शहडोल: दीवार ढहने से श्रमिक महिला की मौत, बेटा घायल

shahdol news Labor woman dies due to wall collapse, son injured
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) में दीवार ढहने से श्रमिक महिला की मौत तो वहीं बेटा घायल हो गया।

Shahdol MP News: दीवार ढहने से जहां महिला श्रमिक की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का ईलाज जिला चिकित्सालय शहडोल में किया जा रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

बताया गया है कि जिले के पाली थाना अंतर्गत बड़वाही निवासी सोनीबाई पत्नी सुखलाल सिंह मजदूरी का कार्य करती थी। बीते दिवस अपने बेटे सुदर्शन सिंह के साथ वह शहडोल जिले के बुढ़ार चौक स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गई थी। कार्य करते हुए अचानक मकान की कच्ची दीवार भर-भराकर मां-बेटे पर गिर गई। दुर्घटना के चलते मलबे के नीचे मां-बेटे दब गए। साथ रहे लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे मां-बेटे को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शहडोल ले जाया गया। यहां पहुंची मां का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शासकीय भूमि पर निर्माण कार्य की चर्चा

सूत्रों की माने तो जिस स्थान पर यह घटना हुई वह शासकीय भूमि है। शासकीय भूमि पर कब्जा कर उस पर अवैध तरीके से भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल इस चर्चा में कितनी सच्चाई है इसका पता पुलिस की जांच के बाद ही चल पाएगा। बताते हैं कि घटना के बाद न तो ठेकेदार ही मौके पर पहुंचा और न ही भवन का निर्माण करा रहे व्यक्ति का।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story