शहडोल

फुटपाथी गड्ढे बने दुर्घटना प्वाइंट, नगर पालिका कर रहा अनदेखी

News Desk
1 March 2021 10:20 AM GMT
फुटपाथी गड्ढे बने दुर्घटना प्वाइंट, नगर पालिका कर रहा अनदेखी
x
शहडोल। शहर के फुटपाथ जिस तरह से जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं और जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं, जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हालत ये हो गई है कि फुटपाथ चलते समय लोगों को हर समय गड्ढों के कारण गिरने का डर बना रहता है। लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी नहीं देख पा रहे हैं।

इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय के पास जिस तरह से फुटपाथ गड्ढा बना हुआ जहां कई छात्राएं गिरकर घायल हो चुकी हैं। मार्निंग वाॅक पर निकलने वाले लोग भी इस गड्ढे का शिकार हो रहे हैं। शहर के फुटपाथ पर बने गड्ढे दुर्घटना प्वाइंट बन गये हैं। इसी तरह से पाॅलीटेक्निक काॅेलेज के पास बहुत बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जहां दिन भर छात्रों एवं प्राध्यापकों का आना जाना बना रहता है। लेकिन नगर पालिका अनदेखी करने पर उतारू है।
गंदगी का आलम, मच्छरों का आतंक
शहर की सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। नगर पालिका के अधिकारियों की अनदेखी की चलते सफाई कर्मचारी मनमानी करते रहते हैं। यही कारण है कि शहर में चारों तरफ कचरा फैला रहता है। नालियां फुटपाथी कचरों से जाम हो रही है। जिससे मच्छर आतंक हो चुका है। गंदगी के कारण बीमारियों का भय बना रहता है। समय पर कचरों का उठाव न होने से सड़कों पर फेलता रहता है।

Next Story