शहडोल

शहडोल के जैतपुर जंगल में पैंगोलिन का किया जा रहा था शिकार, दबोचे गए दो शिकारी

Sanjay Patel
13 Oct 2023 9:04 AM GMT
शहडोल के जैतपुर जंगल में पैंगोलिन का किया जा रहा था शिकार, दबोचे गए दो शिकारी
x
MP News: एमपी शहडोल जिले के जैतपुर के जंगलों से पैंगोलिन का शिकार किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद वन अमले ने दो शिकारियों को धर दबोचा है।

एमपी शहडोल जिले के जैतपुर के जंगलों से पैंगोलिन का शिकार किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद वन अमले ने दो शिकारियों को धर दबोचा है। जिनके कब्जे से 4.2 किलोग्राम वन्य जीव पैंगोलिन के स्केल्स जब्त किया गया है। आरोपी विलुप्तप्राय वन्य प्राणी पैंगोलिन के स्केल्स को बेचने की फिराक में थे।

वन अमले को नहीं थी भनक

जैतपुर के जंगलों में पैंगोलिन के शिकार होने की जानकारी स्थानीय वन अमले को नहीं थी। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को मामले की खबर लगी। जिसने स्थानीय वन अमले को अलर्ट कर शिकारी को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय वन अमले दो दो शिकारियों को धर दबोचा। वन परिक्षेत्र जैतपुर में विलुप्तप्राय वन्य प्राणी पैंगोलिन के शिकार करने वाले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पैंगोलिन के स्केल्स (शल्क) एवं अन्य वन्य जीवों के अंग जब्त किए गए हैं। इनके कब्जे से जैतपुर वन विभाग ने 4.2 किलोग्राम वन्य जीव पैंगोलिन के स्केल्स जब्त किए हैं।

आरोपियों को भेजा गया जेल

स्थानीय वन अमले को पैंगोलिन के शिकार की जानकारी नहीं थी। यह कार्रवाई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर की सूचना पर जैतपुर वन विभाग द्वारा की गई। विभाग को यह सूचना मिली थी कि आरोपी पैंगोलिन के स्केल्स को बेचने की फिराक में हैं। जिस पर वन विभाग की टीम ने जैतपुर के कामता बस स्टैण्ड के पास से एक आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से पैंगोलिन के स्केल्स मिले हैं। यह आरोपी छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। आरोपी ने बताया कि वह किसी और से इसे खरीदा था। उसकी निशानदेही पर जैतपुर क्षेत्र के आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया। सर्च वारंट लेकर इस आरोपी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जंगली सूकर के बाल एवं कुछ अंग पाए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय शहडोल के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को 27 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Next Story