शहडोल

MP Shahdol News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने 15 नवंबर को आएंगी शहडोल

Sanjay Patel
13 Nov 2022 11:35 AM GMT
MP Shahdol News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने 15 नवंबर को आएंगी शहडोल
x
Madhya Pradesh Shahdol News: आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Madhya Pradesh Shahdol News: आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि शहडोल में बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर अधिकारी भी पूरी तन्मयता के साथ व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद करने में जुट गए हैं।

राष्ट्रपति के आने की सीएम ने दी जानकारी

CM gave information about the arrival of the President: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए ट्वीट में जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार रविवार को सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी बात हुई। मैंने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट में यह भी लिखा कि राष्ट्रपति का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उद्बोधन को सुनेगा।

पेसा अधिनियम के नियम होंगे लागू

आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को धूमधाम से मनाने के साथ ही प्रदेश सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पेसा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए नियमों को लागू करने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामसभा भी यह निर्णय ले सकेगी कि ग्रामीण क्षेत्र में शराब की नई दुकान खुलेंगी या नहीं। भूमि के अधिग्रहण के संबंध में भी ग्रामसभा से पहले अनुमति लेना आवश्यक होगी। पेसा अधिनियम से 89 आदिवासी विकासखंडों में ग्रामसभा को स्थानीय स्तर पर भूमि प्रबंधन, वन प्रबंधन और रोजगार सहित अन्य क्षेत्रों के अधिकार मिल जाएंगे। जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम प्रदेश की सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रभात फेरी निकालने से लेकर अन्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहडोल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति के आने की खबर से अधिकारियों, कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

Next Story