शहडोल

एमपी के शहडोल ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, 12 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर

Sanjay Patel
9 Aug 2023 8:26 AM GMT
एमपी के शहडोल ओरिएंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, 12 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर
x
MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिला स्थित देश के प्रमुख कागज कारखानों में से एक ओरिएंट पेपर में बड़ा हादसा घटित हो गया। बुधवार की सुबह हादसा होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

मध्यप्रदेश के शहडोल जिला स्थित देश के प्रमुख कागज कारखानों में से एक ओरिएंट पेपर में बड़ा हादसा घटित हो गया। बुधवार की सुबह हादसा होने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ओरिएंट पेपर मिल की पल्प मशीन पाइप लाइन फटने से 12 से ज्यादा कर्मचारी घायल हुए हैं। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। पल्प मशीन में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका भी जाहिर की गई है।

पल्प मशीन पाइप लाइन फटी

ओरिएंट पेपर मिल शहडोल में आज सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। यहां मिल की पल्प मशीन पाइप लाइन फट गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर बता दें कि पल्प मिल का वह हिस्सा है जहां लकड़ी से प्रोसेस करके पल्प बनाया जाता है। इसी पल्प से आगे की प्रक्रिया में कागज का निर्माण होता है। बताया गया है कि ओरिएंट पेपर मिल में मेंटेनेंस में कमी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं।

मच गई अफरा तफरी

देश के प्रमुख कागज कारखानों में से एक शहडोल के ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार की सुबह तकरीबन 10.30 बजे रोजाना की तरह कार्य चल रहा था। इसी दौरान पल्प मिल के हिस्से में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। तेज धमाके के साथ ही वहां पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ऐसी संभावना जताई गई है कि पल्प मिल से लगे स्टोरेज टैंक में हुए धमाके से यह दुर्घटना घटित हुई। इस दौरान वहां पर कई मजदूर और कर्मचारी काम में जुटे हुए थे। पल्प मशीन में अन्य लोगों के दबे होने की भी आशंका है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Next Story