शहडोल

एमपी के शहडोल में खेत जा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

एमपी के शहडोल में खेत जा रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
x
MP Shahdol News: अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए महिला एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थी।

MP Shahdol News: घर से खेत जा रही महिला की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। मृतक महिला यशोदा विश्वकर्मा पत्नी लवकुश विश्वकर्मा निवासी बुडवा थाना बाणसागर जिला शहडोल 65 वर्ष के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि महिला अपने खेत जा रही थी। इसी दरमियान अचानक बारिश शुरू हुई बारिश से बचने के लिए महिला एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। बताते हैं कि इसी दरमियान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली महिला पर जा गिरी। फलस्वरूप महिला गिर गई। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला वह महिला को लेकर बाणसागर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए। यहां भर्ती रही महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती रही महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।

24 घंटे में 2 की मौत 3 घायल

बीते 24 घंटे के अंतराल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत सहित तीन लोग घायल हुए है। बताया गया है कि जिले के मऊगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई थी वहीं क्षेत्र में ही गिरी आकाशीय बिजली के कारण बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। इसके अलावा मऊगंज के ही एक मकान में गिरी आकाशीय बिजली के कारण एक किशोरी घायल हो गई थी। तीनों घायलों को मऊगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। मृतक महिला के शव का पीएम मऊगंज स्थित सिविल अस्पताल में कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story