शहडोल

चुनाव आयोग ने अनूपपुर ASP और पुष्पराजगढ़ SDOP को हटाने के निर्देश दिए, जानिए वजह...

Aaryan Puneet Dwivedi
4 April 2024 11:48 PM IST
चुनाव आयोग ने अनूपपुर ASP और पुष्पराजगढ़ SDOP को हटाने के निर्देश दिए, जानिए वजह...
x
चुनाव आयोग ने अनूपपुर के ASP शिवकुमार सिंह और शहडोल जिले में पुष्पराजगढ़ की SDOP सोनाली गुप्ता को हटाने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं।

मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा क्षेत्र में पहले फेज यानी 19 अप्रैल को मतदान होने हैं। इसके पहले चुनाव आयोग ने अनूपपुर के एएसपी शिवकुमार सिंह और शहडोल जिले में पुष्पराजगढ़ की SDOP सोनाली गुप्ता को हटाने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं।

अनूपपुर एएसपी शिवकुमार सिंह उमरिया जिले के रहने वाले हैं और शहडोल लोकसभा उनका गृह क्षेत्र होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जबकि पुष्पराजगढ़ SDOP सोनाली गुप्ता पिछले 5 साल से शहडोल जिले में अलग-अलग जगह पदस्थ रही हैं।

राज्य शासन ने फिलहाल दोनों अफसरों को हटाने के आदेश जारी नहीं किए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं। आयोग ने दोनों अफसरों की जगह नए अफसर की पदस्थापना के लिए तीन-तीन नामों का पैनल मांगा है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story