शहडोल

एमपी के Shahdol में हैवानियत की सारी हदे पार! लिफ्ट देकर 90 साल की महिला से किया रेप, फिर भी नहीं माना दिल तो इस हालत में जंगल में फेक दिया

Shahdol Rape Old Women
x

Shahdol Rape Old Women

Shahdol Rape Old Women: एमपी के शहडोल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना.

शहडोल (Shahdol Me 90 Sal Ki Mahila Se Rape): मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एमपी के शहडोल से सामने आ रही है। जहां 90 वर्ष की वृद्धा से दरिंदे करके उसे जंगल में छोड़कर आरोपी निकल गया। महिला को बदहाल हालात में वहां से निकल रहे राहगीर ने देखा और ईलाज के लिए न सिर्फ शहडोल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया बल्कि महिला के बताए अनुसार वह उसके रिश्तेदारों को सूचना दी।

मामला जानने के बाद परिजनों ने शहडोल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दिए और मौके पर पहुची पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच करने के साथ ही आरोपी दरिंदे की तलाश करने में जुट गई है।

लिफ्ट देकर की घटना
90 year old woman Raped In Shahdol

पुलिस ने मीडिया को जो जानकारी दी है उसके तहत बुजूर्ग महिला बीती रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। जंहा रात होने के कारण वह स्टेशन पर ही रूकी रही और सुबह वह अपने रिश्तेदार के गांव जुगवारी जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी।

बताते है कि वह गांव से पहले एक तिराहे पर ऑटों से उतर कर बैठी थी। जहां अज्ञात व्यक्ति उसे मदद करने की बात कही, जिसके चलते महिला उसकी गाड़ी में बैठ गई। बदमाश उसे सूनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बदहाल हालात में उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया। जहां महिला अपने साथ हुए जुल्म के चलते तड़पती हुई पड़ी थी। वृद्ध महिला का ईलाज अब मेडिकल कॉलेज शहडोल के अस्पताल में चल रहा है।

हद हो गई...

शास्त्र वेद हो चाहे कानून हर जगह मानवता का ही पाठ-पढ़ाया जा रहा है, लेकिन महिला के जिस उम्र में दरिंदे ने इस तरह की घटना घटित की, उससे अब तो मानवता से भी लोगों का विश्वास मानों सामाप्त हो जाएगा। जब तकरीबन 90 वर्ष की महिला के साथ बदमाश दरिंदगी कर रहे तो अब महिलाएं और बच्चियां कितना सुरक्षित है यह कहपाना मुश्किल होगा।

Next Story