
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- विन्ध्य में मानवता...
विन्ध्य में मानवता शर्मसार: कचरा वाहन में ले गए शव, जानवरों के कब्रिस्तान में दफनाया

सतना। सतना जिले में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लावारिस व्यक्ति के शव को नगर निगम के कर्मचारी कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर ले गए और फिर हवाई पट्टी के पास जानवरों के दफनाने की जगह पर गड्ढा करके उसे दफना दिया।
मृतक सोमवार को मैहर में सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला था, उसे मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
अस्पताल प्रबंधन ने शव को शिनाख्त के लिये मर्चुरी में रखवा दिया था। लेकिन शिनाख्त न होने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नगर निगम को सूचना दी। नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को शव को कचरा वाहन से ले जाकर कचरे के ढेर में जानवरों के कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
इनका कहना है
मामला बेहद ही गंभीर है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण सिंह, कमिश्नर नगर निगम।




