
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- रेप मामले में एक महिला...
सतना
रेप मामले में एक महिला सहित चार आरोपी अरेस्ट : SATNA NEWS
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के अलावा पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नाबालिगों ने बालिका काे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बालिका को छुड़ाने के बाद आरोपी लड़कों को पकड़ा। इनमें एक को मुख्य आरोपी तथा दो अन्य लड़कों को सह आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
Next Story




