
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- बड़ा हंगामा : पहले दो...
बड़ा हंगामा : पहले दो लड़कियों ने महिला वकील की पिटाई की फिर उसके बाद वकील को पिटता देख पुरुष वकीलों ने लड़कियों के साथ जो किया मच गया हड़कंप : SATNA/REWA

सतना। मंगलवार दोपहर सतना जिला अदालत में आपसी विवाद के चलते दो लड़कियों ने एक महिला वकील की पिटाई कर दी। वकील को पिटता देख पुरुष वकीलों ने लड़कियों पर जमकर मुक्के बरसाए। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एडीशनल एसपी गौतम सोलंकी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला वकील बेबी साकेत दिल्ली की रहने वाली हैं और यहां नोटरी का काम करती हैं। उनका दो लड़कियों से पहले से आपसी विवाद चला आ रहा है। इसी लेकर मंगलवार को अदालत में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने दोनों पक्षो के खिफाल मामला दर्ज कर लिया है।
मारपीट के पीछे की वजह क्या है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। पुलिस ने किसी भी पक्ष की गिरफ्तारी नहीं की है। वहीं अदालत में हुई इस घटना के बाद वकीलों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।





