सतना

जीएसटी की 10 टीमों ने तीन फर्मों पर छापा मारा : SATNA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
जीएसटी की 10 टीमों ने तीन फर्मों पर छापा मारा : SATNA NEWS
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

दमोह|शहर में बुधवार को देर शाम सतना से आई जीएसटी की टीम ने तीन अलग-अलग फर्म और उनके निवास पर छापामार कार्रवाई की है। 10 टीमों में 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। जिन फर्म पर कार्रवाई की गई है। उनके ही गोदामों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है। इधर अचानक की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचीं टीमें ने दस्तावेज तुरंत अपने कब्जे में ले लिए और कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

बताया जाता है कि सतना से आई लगभग 10 टीमों के 20 से ज्यादा अधिकारियों ने एक साथ कार्यवाही की है। जिन फर्में पर कार्रवाई हुई है। उनमें टीएम इंटरप्राइजेज (हार्डवेयर) हरिओम नारायण (इलेक्ट्रिकल्स) और पंकज इलेक्ट्रिकल्स का नाम शामिल है। अधिकारियों ने इन फर्म के अलावा इनकी गोदामों में भी छापामारा है। फिलहाल तीनों फर्म के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। गुरुवार को भी कार्रवाई होगी और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद तय किया जाएगा कि तीनों फर्म ने कितने टैक्स की चोरी की है और और उनसे कितना जुर्माना तुरंत भरवाया गया है।

Next Story