सतना

चुनाव के पहले सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार शुक्ला को हटाया, राहुल जैन होंगे नए DM

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:31 AM IST
चुनाव के पहले सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार शुक्ला को हटाया, राहुल जैन होंगे नए DM
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर सतना कलेक्‍टर मुकेश कुमार शुक्‍ला को हटा दिया गया है। उनकी जगह राहुल जैन को सतना का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। शुक्‍ला को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। जैन संचालक और ग्राम निवेश पद का इससे पहले दायित्‍व संभाल रहे थे।

उल्‍लेखनीय है कि सतना कलेक्‍टर के संबंध में चुनाव आयोग को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उन पर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का आरोप भी लगा था। इसके साथ ही कुछ अन्‍य अधिकारियों की पदस्‍थापना में भी बदलाव किया गया है। नगरीय प्रशासन आयुक्‍त गुलशन बामरा को अन्‍य दायित्‍व भी दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के कुछ अधिकारियों की भी नवीन पदस्‍थापना की गई है।


Next Story