सतना

एमपी के सतना में विवाद के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Sanjay Patel
1 Sep 2023 6:53 AM GMT
एमपी के सतना में विवाद के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में आपसी विवाद के दौरान युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। युवक के सीने में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में आपसी विवाद के दौरान युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। युवक के सीने में चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी लगते ही हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

कजलियां त्योहार पर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक सतना जिले के नादन देहात क्षेत्र के ग्राम रिगरा में बीती रात्रि चाकूबाजी की घटना घटित हुई। गुरुवार को गांव में लोग कजलियां का त्योहार मना रहे थे, इसी दौरान रात तकरीबन 9 बजे रोहित और इशू केवट नामक युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। इस दौरान इशू केवट ने गाली गलौज करते हुए रोहित दाहिया पिता राजाराम दाहिया 24 वर्ष निवासी रिगरा के सीने में बाईं ओर चाकू घोप दिया। चाकू लगते ही वह अचेत हो गया। बताया गया है कि इशू ही उसको उपचार के लिए अस्पताल ले गया।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

रोहित जैसे ही अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए इशू वहां से भाग निकला। सूत्रों का कहना है कि विवाद शराबखोरी में प्रारंभ हुआ और चाकूबाजी तक पहुंच गया। मृत युवक किराना की दुकान चलाता था। विवाद की जानकारी होते ही रोहित के परिजन और अन्य ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को मामले की जानकारी होते ही आरोपी इशू को हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रोहित और इशू दोनों ने शराब पी रखी थी। कजलियां पर्व के दौरान विवाद गाली गलौज तक जा पहुंचा। इसके बाद रोहित से गले मिलने के बहाने इशू आगे बढ़ा और उसे रोहित के सीने में चाकू घोप दिया। पुलिस ने आरोपी इशू को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Next Story