सतना

सतना में शिकार के लिए फैलाए जाल में फंसा युवक, करंट लगने से गई जान तो कुएं में फेंका शव, दो गिरफ्तार

rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

सतना- शिकार के लिए फैलाए जाल में एक युवक फंस गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आ

सतना- शिकार के लिए फैलाए जाल में एक युवक फंस गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए उसके शव को कुएं में फेंक दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि मुख्य आरोपी युवक पुनीत लोनी उर्फ पुनइया निवासी खिरहिंची अमरपाटन फरार है। पुलिस द्वारा फरार युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पकडे़ गए आरोपियों को न्यायायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया गया है।

बताया गया है कि जिले के नादन थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया स्थित एक कुएं में युवक का शव पाया गया था। शव की शिनाख्त उमेश पटेल पुत्र लल्ला पटेल निवासी कोनिया के रूप में की गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को पता चला कि युवक की मौत का कारण कुएं में गिरना नहीं बल्कि करंट लगना है। इसके बाद पुलिस ने युवक के मौत की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास शुरू किया। बीते दिवस पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर युवक की मौत में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया।

शिकार के लिए लगाया करंट

पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगों सहित एक युवक ने शिकार के लिए तार बिछा कर करंट फैला दिया था। आरोपियों को उम्मीद थी कि जाल में कोई न कोई जानवर फंस जाएगा। इसी दरमियान उधर से युवक उमेश पटेल निकला और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उमेश की मौत के बाद आरोपी युवक ने अपने नाबालिग साथियों के साथ युवक के शव को कोठिया गांव के एक कुएं में फेंक दिया। जब युवक का शव कुएं से निकला तो सबने यही माना कि कुएं में गिरने से युवक की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो मामला सामने आ गया।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story