सतना

प्रिज्म सीमेंट कंपनी के कामगारों ने काम किया ठप्प, परिवार सहित उतरे सड़क पर

प्रिज्म सीमेंट कंपनी के कामगारों ने काम किया ठप्प, परिवार सहित उतरे सड़क पर
x
सतना जिले के रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत मनकहरी स्थित प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार को मजदूर हड़ताल पर चले गए.

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत मनकहरी स्थित प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार को मजदूरों ने काम-काज ठप्प कर दिया और वे हड़ताल पर चले गए है। तनाव के हालातों के बीच सुरक्षा व्यावस्था के तहत पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तो वही फैक्ट्री में लोडिंग-अनलोडिंग का काम पूरी तरह ठप हो गया है। फैक्ट्री के गेट बंद कर मजदूर तीन गेटों के सामने अपने परिवार सहित सड़क पर बैठ गए हैं।

10 वर्षो से नही बढ़ा मजदूरों का परिश्रमिक

मजदूरों के द्वारा किए जा रहे काम बंद हड़ताल के सबंध में सीटू के संभागीय महासचिव तेज प्रताप दुबे ने बताया कि प्रिज्म प्रबंधन का रवैया से जंहा मजदूरों में आक्रोष है तो वही वादाखिलाफी से नाराज मजदूर और उनका परिवार सड़क पर बैठने के लिए मजबूर हुआ है।

बताते है कि 10 वर्षों से मजदूरों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं की गई। गत 12 फरवरी को कुछ मजदूरों ने इस पर आपत्ति जताते हुए बात की तो उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया। उसी समय मजदूरों ने नाराजगी जताई थी लेकिन तब 10 दिन का आश्वासन दे दिया गया था।

तीनों गेट पर एकत्रित हुए मजदूर

कंपनी प्रबंधन के द्वारा मजदूरो को लेकर कोई निणर्य नही लिय गया। जिस के बाद शनिवार की सुबह मजदूर फैक्ट्री गेट के सामने एकत्र होने लगे और परिवार सहित सड़क पर बैठ गए।

बताया जाता है कि फैक्ट्री प्रबंधन गतिरोध दूर करने के प्रयास करता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। तनावपूर्ण हालातों के बीच वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि मजदूर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story