सतना

सतना जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चो को दिया जन्म

सतना जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चो को दिया जन्म
x

सतना जिला अस्पताल में महिला ने एक साथ 4 बच्चो को दिया जन्म

यह सतना का पहला ऐसा मामला है, जहां किसी प्रसूता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हो, हांलाकि एक बच्चे की मौत हो गई है.

सतना। प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराई गई एक महिला ने सतना के जिला अस्पताल में 4 बच्चो को एक साथ जन्म दिया है। जन्में बच्चो में तीन बेटा और एक बेटी है। उन्हे अस्पताल की आईसीयू में रखा गया है। जिनमें एक बच्चे की मौत हो गई।

एक दिन पूर्व किया गया ऑपरेशन

जानकारी के तहत सतना निवासी महिला सानिया मंसूरी पति अब्दुल रहमान को एक दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गर्भ के सातवें माह में ही महिला का ऑपरेशन किया। महिला ने 9-9 सौ ग्राम के दो और 11-11 सौ ग्राम के दो बच्चो को जन्म दिया। जन्म के बाद मंगलवार को एक बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरो की माने प्रसूता की हालत सामान्य है।

सतना का पहला केस

सतना जिले का यह संभवतः पहला मामला है जब किसी प्रसूता ने एक साथ 4 बच्चो को जन्म दिया हो। वही डॉक्टर जच्चा-बच्चा की बराबर निगरानी कर रहे है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story