सतना

KARNVEER SINGH INDIAN ARMY: विंध्य के सपूत कर्णवीर ने देश के लिए दी कुर्बानी, आतंकियों को ढेर करते हुए मिली शहादत

KARNVEER SINGH INDIAN ARMY: विंध्य के सपूत कर्णवीर ने देश के लिए दी कुर्बानी, आतंकियों को ढेर करते हुए मिली शहादत
x
सतना (Satna) के लाल कर्णवीर सिंह (Karnaveer Singh) ने कश्मीर में दी शहादत।

सतना (Satna) विंध्य क्षेत्र लाल कर्णवीर सिंह (Karnaveer Singh) आंतकियों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए है। जैसे ही यह जानकारी सतना (Satna) और रीवा (Rewa) के लोगों को लगी सभी के ऑखे नम हो गई और लोग इस वीर सपूत की शहादत को याद करते हुए अपनी श्रद्धाजलि दे रहे है। जानकारी के तहत कर्णवीर सिह (Karnaveer Singh) बुधवार की अल सुबह कश्मीर राज्य के शोपिया में डूयुटी पर थें और वे आंतकियों से लड़ाई लड़ते हुए जंहा उन्हे मार गिराया वही इनकाउंटर में वीर जवान के सिर और सीने में गोली लगी है। जानकारी के तहत इस मुठभेड़ में 5 जवान घायल हो गए थे। जिसमें कर्णवीर की मौत हो गई है। शहीद जवान 21 राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर में अपनी सेवाए दे रहे थे और वह अंतिम समय तक शौर्य एवं वीरता के साथ लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हुए।

सतना जिले का रहने वाला है शहीद जवान

कश्मीर में शहीद हुए वीर जवान कर्णवीर सिंह (Karnaveer Singh) मूलत सतना जिले (Satna) के रामपुर बघेलान थाना (Rampur Baghelan Police Station) अंतर्गत जलदर गांव (Jaldar Village) एवं हाल मुकाम उतैली वार्ड क्रमाक 22 सतना के रहने वाले थें। सतना एसपी कर्मवीर सिंह (Satna SP Karmveer Singh) ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली (Delhi) से शहीद जवान के सबंध में सूचना प्राप्त हुई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बाई एयर कश्मीर (Kashmir) से दिल्ली (Delhi) लाया जाएगा। इसके बाद उसके गृह जिला लाने के लिए रूट तय होगा।

पिता भी रहे है फौजी

जानकारी के तहत वीर जवान का परिवार भारतीय सेना से बेहद लगाव रखता है। 26 वर्षीय कर्णवीर सिह के पिता रविकुमार सिंह रिटायर्ड फौजी है। दो भाइयों में कर्णवीर छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मंगलवार को सुबह उन्होंने पिता से बात की थी, लेकिन फिर उन्होंने फोन नहीं उठाया। बुधवार दोपहर 12 बजे पिता को सूचना मिली कि उनके लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है।

दो महीने पहले आए थे सतना

कर्णवीर सिंह (Karnaveer Singh) 2017 में सूबेदार पद पर सेना में भर्ती हुए थे। दो महीने पहले ही वे सतना आए थे। शहीद के पिता रवि कुमार सिंह भी सेना में सूबेदार थे। विंध्य के इस लाल के शहादत की खबर मिलते ही विधायक रामपुर विक्रम सिंह विक्की और अपर कलेक्टर राजेश शाही शहीद के घर पहुंचे है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story