सतना

VIDEO: MP ASSEMBLY ELECTION-2018, #Congress ने तय किए 71 प्रत्याशियों के नाम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:31 AM IST
VIDEO: MP ASSEMBLY ELECTION-2018, #Congress ने तय किए 71 प्रत्याशियों के नाम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी चयन के लिए दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश की 71 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर स्वीकृति दी गई। हालांकि प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पार्टी जल्दबाजी नहीं कर रही है। पार्टी भाजपा की पहली सूची का इंतजार किया जा रहा है। संभावना है कि 28 अक्टूबर के बाद पहली सूची जारी हो पाएगी।

दिल्ली में सोनिया गांधी के निवास पर शाम साढ़े चार बजे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह तथा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।

सूत्र बताते हैं कि बैठक में सिंगल नाम के पैनल वाली सूची पर विचार किया गया। करीब 40 मौजूदा विधायकों के साथ तीन हजार से कम मतों से हारे प्रत्याशियों और कुछ अविवादित नामों को केंद्रीय चुनाव समिति ने हरी झंडी दी है। इस सूची को फिलहाल जारी नहीं किया जा रहा है। पार्टी में इस बात पर गंभीरता से विचार किया गया कि कहीं प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जल्दबाजी तो नहीं की जा रही है। साथ ही यह भी विचार किया गया कि पहले भाजपा की सूची का इंतजार किया जाए।

सूची में ये नाम हो सकते हैं अजय सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, बाला बच्चन, डॉ. गोविंद सिंह, लाखनसिंह यादव, इमरती देवी, शंकुतला खटीक, केपी सिंह, महेंद्र सिंह सिसौदिया, महेंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, जयवर्द्धन सिंह, गोपाल सिंह चौहान, मुकेश नायक, निलांशु चतुर्वेदी, यादवेंद्र सिंह, सुखेंद्र सिंह बना, सुंदरलाल तिवारी, कमलेश्वर पटेल, रामपाल सिंह ब्यौहारी, सौरभ सिंह, नीलेश अवस्थी, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम, संजीव छोटेलाल उइके, हिना कांवरे, रजनीश सिंह, योगेंद्र सिंह, सोहनलाल बाल्मीक, जतन उइके, डॉ. रामकिशोर दोगने, निशंक कुमार जैन, आरिफ अकील, शैलेंद्र पटेल, झूमा सोलंकी, उमंग सिंघार, सुरेंद्र सिंह बघेल, जीतू पटवारी, हरदीप डंग (सभी विधायक)। गोविंद सिंह राजपूत, सज्जन सिंह वर्मा, प्रेमचंद गुड्डू, तुलसी सिलावट, लखनसिंह घनघोरिया, हुकुमसिंह कराड़ा, तिलकसिंह लोधी, आलोक चतुर्वेदी।


VIDEO

[embed]https://youtu.be/DkhuVv67xXI[/embed]
Next Story