सतना

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 12:10 PM IST
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल
x
जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई के पास गोरसरी घाटी में अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल

सतना। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई के पास गोरसरी घाटी में अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग घायल बताए गए हैं। बताया गया है कि मोटर साइकिल में पांच लोग सवार थे। घटना में मां और पुत्र की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हैं। अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलांे को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक अन्य सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आकाशगंगा नगर पतेरी में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story