सतना

नदी में नहाने गए दो बच्चों की जलसमाधि, दूसरे दिन मिला दोनों का शव

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Aug 2021 6:14 PM IST
नदी में नहाने गए दो बच्चों की जलसमाधि, दूसरे दिन मिला दोनों का शव
x

सतना। जिले के बिगौड़ी गांव के रहने वाले दो बच्चे शाम के समय नदी नहाने गये। लेकिन गहरे पानी में डूब गये। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया लेकिन अंधेरा हो जाने से रेस्क्यू रोकना पड़ा। शनिवार सुबह से पुनः किशोरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने मोर्चा सम्हाला और करीब 9 बजे घटना स्थल से कुछ दूरी पर शव बरामद कर लिया। जिन्हे पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

शुक्रवार शाम हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सतना जिले के बिगौड़ी गांव के रहने वाले 13 वर्षीय अमन सिंह पटेल और राज सिंह पटेल दोनों शुक्रवार की शाम नदी नहाने के लिए गये। लेकिन लगातार हो रही बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। दोनों किशोरों ने पानी की गहराई और तेज धार का अंदाजा लगाये बिना ही उसमें छलांग लगा दी और देखते ही देखते दोनो गहरे पानी में समा गये। वही आसपास के लेगों ने देखा की दोनों लडके नदी में छलांग तो लगाई लेकिन बाहर नही आये। हादसे के अंदेशे से उनकी खोज शुरू कर दी।

परिजन भी पहुंचे

राज और अमन के बारे में पता लगाया गया कि कहीं दोनो नहा कर घर तो नही चले गये। जिसके बाद उनके घरो में पता लगाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद दोनों के परिजन नदी के घाट पर पहुंचे। दोनो किशोर पड़ोसी है। किशोरों के डूबने की सूचना ताला थाने को दी गई।

खोज में लगी एसडीआरएफ

बच्चों के डूबने की सूचना थाने के मिलते ही एसडीआरएफ और ताला थाना के कई पुलिस जवान मौके पर पहुँचे। शाम का समय होने के बाद भी रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन थोडी ही देर के प्रयास के बाद अँधेरा होने के कारण बच्चों को ढूंढने में परेशानी आने लगी और रेस्क्यू रोकना पड़ा।

राज्य मंत्री भी पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं अमरपाटन विधायक रामखेलावन पटेल भी मौके पर पहुंचे थें.

शनिवार सुबह मिला शव

शनिवार को सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद एसडीआरएफ को दोनों बच्चों का शव घटना स्थल के कुछ दूरी पर गहरे पानी में मिल गया। शव बरामद करने के बाद उसे पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। जहां दोपहर के समय पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया।


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story