सतना

सतना-चित्रकूट मार्ग में दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

Aaryan Puneet Dwivedi
24 Aug 2021 5:55 PM IST
सतना-चित्रकूट मार्ग में दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल
x

फाइल फोटो 

सतना चित्रकूट मार्ग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दो बाइक सवार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है. जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल बताए जा रहें हैं.

मध्य प्रदेश के सतना जिले के सतना- चित्रकूट मार्ग (Satna Chitrakoot Road) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. इस मार्ग में दो बाइक सवारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई है. जिसमें दो की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं. जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है. कोठी थाना अंतर्गत सतना चित्रकूट सड़क मार्ग में दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई. दोनों मोटरसाइकिल काफी तेज रफ़्तार में थी और एक दूसरे से आमने सामने आकर टकरा गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहें हैं.

हादसे के बाद स्थानियों ने डायल 100 को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची एवं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

इनकी मौत हुई

इस हादसे में राहुल साहू पिता भरतलाल साहू 20 वर्ष निवासी कृष्णनगर सतना और अनूप कुमार सिंगरौल पिता बाल्मीक सिंगरौल 25 वर्ष निवासी रैकवार अमरपाटन सतना की मौत होना बताया जा रहा है. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story