सतना

सतना जेल में महिला कैदी के प्रेग्नेंट होने में मचा बवाल, जेल प्रशासन ने दी ये सफाई

सतना जेल में महिला कैदी के प्रेग्नेंट होने में मचा बवाल, जेल प्रशासन ने दी ये सफाई
x
सतना जेल में सजा काट रही महिला पाई गई प्रेग्नेंट.

सतना। पति की हत्या और सास की हत्या के प्रयास मामले में अपने गुनाहों की सजा काट रही एक महिला बंदी के सतना जेल में प्रेग्नेंट पाए जाने से जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि महिला बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे सतना के जिला अस्पताल में जांच कराई गई, जहां वह गर्भवती पाई गई है। सतना केन्द्रीय जेल के जेलर श्री चौरे के मुताबिक महिला बंदी को आजीवन कारावास की सजा पड़ी है।

खजुराहों की रहने वाली है महिला

बताया जा रहा है कि जो महिला जेल में गभर्वती पाई गई है वह मूलतः खजुराहों की रहने वाली हैं। 28 फरवरी 2022 को वह छतरपुर के अस्पताल में भर्ती थी। जेल प्रशासन का कहना है कि महिला बंदी 12 मार्च को सतना के केंद्रीय जेल में लाई गई थी।

सुनाई्र गई थी सजा

जानकारी के तहत महिला के खिलाफ खिलाफ 2016 से हत्या सहित अन्य धाराओं में केस चल रहा था, जिसके बाद अब उसे न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल प्रशासन का कहना है कि इसके पहले महिला जमानत पर थी और जांच में वह पांच सप्ताह की गर्भवती है। जिससे सतना जेल में उसके गर्भवती होने की किसी तरह की संभावना नहीं है, क्योकि गर्भवास्था की अवधि में वह जेल से बाहर थी।

ऐसे मामला आया सामने

जेलर के अनुसार सतना जेल में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया था, जहां कई महिला और पुरुष बंदियों की जांच की गई थी, जिसमें इस महिला को भी परेशानी थी जिसके बाद पुष्टि के लिए इसे सतना जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां सोनोग्राफी भी कराई गई जिसमें वह गर्भवती पाई गई।

Next Story