सतना

तन्वी हुड्डा होंगी सतना नगर निगम आयुक्त, ऋषव का तबादला निरस्त

Aaryan Dwivedi
26 Feb 2021 12:17 AM IST
सतना। लगभग दो सप्ताह पूर्व सतना नगर निगम आयुक्त अमरवीर सिंह बैस को बैतूल कलेक्टर बनाए जाने के बाद आईएएस ऋषव गुप्ता को सतना नगर निगम आयुक्त पदस्थ किया गया था लेकिन उनके द्वारा पद्भार नहीं ग्रहण किया गया। मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को नया आदेश जारी किया गया है जिसमें सुश्री तन्वी हुड्डा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला को नगर पालिक निगम सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना पदस्थ किया गया है।

वहीं पूर्व में नगर पालिक निगम सतना आयुक्त बनाए गए ऋषव गुप्ता आईएएस को यथावत रखते हुए उनका स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। जानकारी अनुसार नगर निगम आयुक्त सतना अमनवीर सिंह को कलेक्टर बनाए जाने के बाद से सतना शहर के विकास कार्यो की गति धीमी पड़ गई है। वहीं माना नगर निगम में पदस्थ कर्मचारी मनमानी पर उतारू हो गये हैं। कर्मचारी आते हैं फिर कब चल देंगे कोई समय-सीमा नहीं है।

शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ की चुकी है। चारों तरफ गुमटी-ठेला वालों का अतिक्रमण दिखने लगा है। दूसरी ओर स्मार्ट सिटी का कार्य भी गति नहीं पकड़ पा रहा है। शरहवासियों को आयुक्त के जल्द से जल्द पद्भार ग्रहण करने की उम्मीद है।

Next Story