
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- औचक निरीक्षण: पहले ही...
औचक निरीक्षण: पहले ही दिन सतना जिला अस्पताल पहुंचीं राज्यमंत्री बागरी, गंदगी पर नाराज

सतना। राज्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को सतना पहुंचीं रैगांव विधायक प्रतिमा बागरी ने पहले ही दिन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण की शुरुआत प्रसूति वार्ड से की। उन्होंने एएनसी, पीएनसी, एसएससीयू, सर्जिकल और महिला मेडीकल वार्ड का भी निरीक्षण किया। इसी बीच राज्यमंत्री ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की कुशलक्षेम लेते हुए उपचार सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
गंदगी पर नाराजगी, कड़ी हिदायत
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण के दौरान गंदे टायलेट देख कर नाराजगी जताई और प्रसूति वार्ड समेत सभी वाडों की नियमित सफाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत प्रसूति वार्ड में संक्रमण का खतरा रहता है। राज्यमंत्री ने दो टूक हिदायत दी कि लापरवाही पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सीएस डॉ. केएल रघुवंशी, आरएमओ डॉ. अमर सिंह डॉ. सुनील पांडेय और डॉ. आलोक खन्ना भी साथ में थे।
मैहर में मां शारदा के दर्शन
इससे पहले शुक्रवार को राज्यमंत्री प्रतिमा ने मैहर में मां शारदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बाद में मैहर सर्किट हाउस में राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कमलेश सुहाने, संतोष सोनी नितिन ताम्रकार, संतोष पांडेय, सूर्यप्रकाश चौरसिया, महेश तिवारी, प्रेमलता शुक्ला, जयंती तिवारी, संगीता अग्रवाल और अनिता तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यालय में अभिनंदन
राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के जिला कार्यालय में प्रतिमा नागरी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, नरेंद्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और ममता पांडेय मंचासीन रहे। संचालन ऋषभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में विजय तिवारी, मुरारी सोनी, वर्षा त्रिपाठी, कामता पांडेय, कृष्णा पांडेय, शंकरदयाल त्रिपाठी, श्रीराम मिश्रा, सीमा यादव, सौभाग्य केसरी, सत्यनारायण बागरी और नीता सोनी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




