सतना

सतना: नगर निगम में कार्यरत 31 मस्टर श्रमिकों की सेवा समाप्त, 107 स्वच्छता संरक्षकों को नोटिस, मचा हड़कंप

Satna Nagar Nigam News
x
सतना- नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 मस्टर सफाई कर्मियों की जहां सेवा समाप्त कर दिया वहीं 107 स्वच्छता संरक्षकों को नोटिस जारी किया है।

सतना- नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 मस्टर सफाई कर्मियों की जहां सेवा समाप्त कर दिया वहीं 107 स्वच्छता संरक्षकों को नोटिस जारी किया है। नगर निग प्रशासन की इस कार्रवाई से यहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। साथ ही कर्मचारियों ने इसे नगर निगम प्रशासन का अडियल रवैया विरोध के मूड में है।

नगर निगम प्रशासन की माने तो ये श्रमिक कार्यरत तो थे लेकिन पिछले कई दिनों से अनुपस्थित थे। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इन्हें वेतन भी दिया जा रहा था। बताया गया है कि निगम प्रशासन ने यह एक्शन महापौर योगेश ताम्रकार के निर्देश पर कमिश्नर राजेश शाही द्वारा गठित टीम के प्रतिवेतन के आधार पर लिया गया है। इन मस्टर श्रमिकां की बर्खास्तगी के साथ ही 107 स्वच्छता संरक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के बाद परीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा। इनमें नियमित और मस्टर श्रमिक शामिल है। गौरतलब है कि 48 ऐसे कर्मचारियों को काम पर वापस भी ले लिया गया है जो कार्य में उपस्थित नहीं हो पा रहे थे।

शिकायत, जांच और फिर कार्रवाई

बताया गया है कि गत दिवस महापौर योगेश ताम्रकार को शिकायत मिली थी कि नगर निगम मेंं कई ऐसे मस्टर श्रमिक हैं जो काम में नहीं आते, लेकिन उन्हें हर माह वेतन का भुगतान किया जा रहा था। महापौर को यह भी जानकारी मिली थी कि अधिकतर मस्टर श्रमिक यहां से वेतन तो ले ही रहे है साथ ही कहीं और भी काम कर रहे हैं। मेयर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 31 मस्टर श्रमिकां को बर्खास्त कर दिया गया। जांच कमेटी मेंं पार्षद डोली कमल बाल्मीक, सुमन बाल्मीक, राजेश सूर्यवंशी, अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story