सतना

सतना के वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक जुगुल किशोर बागरी का भोपाल में निधन, भाजपा में शोक की लहर

सतना के वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक जुगुल किशोर बागरी का भोपाल में निधन, भाजपा में शोक की लहर
x
सतना (Satna News) :  जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व विधायक जुगुल किशोर बागरी का भोपाल में निधन हो गया है। जानकारी के तहत वे कुछ दिन पहले बीमार हुए थे। सतना के बिरला हास्पिटल में उनकी तबियत लगातर बिगड़ने के कारण उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

खबरों के मुताबिक वे कोविड से रिकवर होने के बाद पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसकी पुष्टि उनके बेटे पुष्पराज बागरी ने की है।

भाजपा से 5 वीं बार बने थें विधायक

ज्ञात हो कि जुगुल किशोर बागरी पांचवीं बार भाजपा से विधायक बने है। वे 1993 में पहली, 1998 में दूसरी, 2003 में तीसरी, 2008 में लगातार चौथी बार विधायक बनकर इतिहास रचा था। हालांकि 2013 में बढ़ती उम्र को देखते हुए पार्टी ने उनकी जगह बड़े बेटे पुष्पराज बागरी को टिकट दिया था। लेकिन बसपा की उषा चौधरी से पुष्पराज हार गए थे। इसके बाद एक बार फिर बब्बा पर ही पार्टी ने भरोसा किया तो 2018 में पांचवी बार विधायक बने। वे 2003 में उमा भारती की सरकार में कैविनेट मंत्री थे, लेकिन एक लोकायुक्त के प्रकरण के कारण मंत्री पद गवांना पड़ा था।

भाजपा ने जताया शोक

सतना से भाजपा के लिये स्ंतम्भ माने जाने वाले जुगुल किशोर बागरी के निधन की खबर लगते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष बीडी शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया है।

Next Story