सतना

सतना: बाड़ी लगाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी दंपत्ति गए जेल

सतना: बाड़ी लगाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी दंपत्ति गए जेल
x
सतना (Satna News): बाड़ी लगाने के विवाद में युवक की हत्या करने में शामिल आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

सतना (Satna News): बाड़ी लगाने के विवाद में युवक की हत्या करने में शामिल आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह घटना सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र का बताया गया है।

अमरपाटन पुलिस ने बताया कि बीते माह आरोपी दंपत्ति का अपने पड़ोसी राजभान साकेत के साथ बाड़ी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने राजभान की लाठी से बेदम पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची राजभान की पत्नी शांति साकेत भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी दंपत्ति फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस द्वारा घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां भर्ती रहे राजभान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

ये हैं आरोपी

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या करने में शामिल आरोपी दुलीचंद को पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ लिया था लेकिन महिला का पता नहीं चल पा रहा था। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला पप्पी रिश्तेदारी में छिपी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपिया को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Story