सतना

Satna: बेरहमी से महिला का कत्ल, पिता, पुत्र और दोस्त ने दिया घटना को अंजाम

Satna: बेरहमी से महिला का कत्ल, पिता, पुत्र और दोस्त ने दिया घटना को अंजाम
x
सतना / Satna: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सतना जिले (Satna District) के चित्रकूट (Chitrakoot) धर्म नगरी मे एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक महिला आरोपी से करीब 7 लाख रूपये लिए थे।

सतना / Satna: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सतना जिले (Satna District) के चित्रकूट (Chitrakoot) धर्म नगरी मे एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक महिला आरोपी से करीब 7 लाख रूपये लिए थे।

अब पैसा लौटाने के बजाय उसे ब्लैकमेंल करती थी। जिससे तंग आकर अरोपी ने महिला को चित्रकूट घूमाने के बहाने लाया और अपने बेटे और एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी।

यूपी की रहने वाली थी महिला

जानकारी के अनुसार उक्त मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। महिला की लाश चित्रकूट में जंगलों में पडी मिली थी। पुलिस को जांच में महिला के जेब से कुछ पर्चियां मिली। जिसमें मीना बेगम व कमलेश छटवा लिखा था।

इसी पर्ची के पीछे गांव छटवा सिरसा सुनील तिवारी लिखा था वही एक फोटो भी मिला था। शव के पास के घड़ी और जेब से 1400 रुपए भी मिले थे। पुलिस को मामला उत्तर प्रदेश का लगने की वजह से एक टीम यूपी भेजी गई।

जांच में खुल गया भेद

यूपी गई पुलिस ने घटना को जांच में लिया। वह मामले की तलाश में थी तभी पुलिस की मुलाकता एक पत्रकार से हुई। वह महिला के बार में जानकारी दी तो पत्रकार ने महिला के बारे में नाम तथा पता बता दिया।

वही फोटो की पहचान गिरीशचंद्र मिश्रा निवासी भवानीपुर थाना मांडा के रूप में की गई। वही महिला जहरूनिशा उर्फ जोहरा पति मोहम्मद अमजल निवासी भारतगंज चिकान मोहल्ला वार्ड 7 थाना मांडा जिला प्रयागराज के रूप में हुई।

खुल गया सारा भेद

पुलिस ने जब गिरीशचंद्र मिश्रा से पूछताछ की तो सारा भेद खुलकर सामने आ गया। इंटर कालेज में शिक्षक रहे गिरीशचंद ने बताया कि काफी समय पहले उनकी मुलाकात उक्त महिला से हुई। दोनो का जान पहचान बढ़ने के बाद महिला ने जमीन दिलाने के एवज में 7 लाख रुपए ले लिए।

फिर वह ब्लैकमेल करने लगी। जिससे तंग आगर उसकी मौत करनी पडी। पुलिस ने गिरीशचंद्र को गिरफतार कर जेल भेज दिया है तोवहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story