सतना

Satna: 4.5 करोड़ लूट के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, 1 किला सोना व 7 लाख बरामद

Satna: 4.5 करोड़ लूट के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, 1 किला सोना व 7 लाख बरामद
x
सतना / Satna: पूर्व मंत्री ब्रिजेन्द्र नाथ पाठक के भाई श्रवण पाठक के फार्म हाउस में 4.5 करोड़ की लूट मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

सतना / Satna: पूर्व मंत्री ब्रिजेन्द्र नाथ पाठक के भाई श्रवण पाठक के फार्म हाउस में 4.5 करोड़ की लूट मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो सोना तथा 7 लाख रूपये बरामद किया है।

अब तक में पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है। विभाग मामले में फरियादी से जानकार एकत्र करेगा।

चैकीदार को बंधक बनाकर की थी लूट

जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2021 को श्रवण कुमार पाठक पिता स्व. मूलचन्द्र पाठक के शिवपुरवा मगरेह में आरोपियों ने धावा बोल दिया।

बताया जाता है कि चैकीदार को बंधक बनाकर घर के अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखे 3 करोड़ रुपए नकद व 3 किलोग्राम सोना जिसमें 3 सोने की सिल्ली थी लूट ले गए।

मामले की जानकारी होते ही कोलगवां थाने की पुलिस के साथ ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं जांच कर जानकारी एकत्र की गई।

श्रवण पाठक के आवेदन पर थाना कोलगवाॅ में 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पहले भी हो चुकी है बारामदगी

इतने बडे लूटकांड में पुलिस दिन रात एक कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। कडी मेहनत में 36 घंटे के अंदर 6 आरोपी और 2 करोड़ 24 लाख 61 हजार 5 सौ रुपए नकद, 3 किलो सोना, लूट में प्रयुक्त 3 बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने लूट के पैसे से भी दो बाइक खरीदी थीं। उन्हें भी बरामद कर लिया था।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story