सतना

Satna : बरहौं कार्यक्रम की खुशियां चीख पुकार में बदली, हर्ष फायर में एक व्यक्ति घायल...

Aaryan Dwivedi
21 Feb 2021 2:15 PM GMT
Satna : बरहौं कार्यक्रम की खुशियां चीख पुकार में बदली, हर्ष फायर में एक व्यक्ति घायल...
x
Satna : बरहौं कार्यक्रम की खुशियां चीख पुकार में बदली, हर्ष फायर में एक व्यक्ति घायल... सतना / Satna : सिटी कोतवाली सतना के पतेरी में चलाई गई गोली का निशाना घर के ही सदस्य इंद्रमणि सिंह बन गये। उन्हे गम्भीर रूप से घायल होने के कारण ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Satna : बरहौं कार्यक्रम की खुशियां चीख पुकार में बदली, हर्ष फायर में एक व्यक्ति घायल...

सतना / Satna : सिटी कोतवाली सतना के पतेरी में चलाई गई गोली का निशाना घर के ही सदस्य इंद्रमणि सिंह बन गये। उन्हे गम्भीर रूप से घायल होने के कारण ईलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरहौं का आयोजित था कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि घायल इंन्द्रमणि सिंह के घर शनिवार को बरौह संस्कार का कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान खुशियां मनाते हुये हर्ष फायर किया गया। बंदुक से निकली हुई गोली श्री सिंह को जा लगी। इस घटना से मौजूद लोगो में जंहा खलबली मच गई वही महिलाओ में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में ईलाज के लिये उन्हे अस्पताल ले जाया गया। हालत ठीक न होने के कारण घायल को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना को लेकर परिजनों ने साधी चुप्पी

कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायर किये जाने को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नही है। ईलाज के लिये अस्पताल पहुचे परिजनों ने अस्पताल पुलिस सहायत केन्द्र घटना को लेकर जानकारी दी गई। बहरहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद गोली चलने की असली वजह सामने आयेगी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story