सतना

Satna : थाने से रफूचक्कर हो गया डकैत, पुलिस बर्थडे केक खाती रही, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

News Desk
2 Jun 2021 5:06 PM GMT
Satna : थाने से रफूचक्कर हो गया डकैत, पुलिस बर्थडे केक खाती रही, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
x
सतना। जिले के बरौंधा थाना पुलिस द्वारा विगत 30 मई को कठवरिया से पकड़े गए डकैत अर्जुन सिंह की गैंग के हार्ड कोर मेम्बर अजय पाल निवासी अतर्रा को गिरफ्तार किया था जो की कल देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल की लापरवाही से भाग निकला। जानकार बताते हैं कि उक्त आरोपी थाना प्रभारी राजेश पटेल व प्रधान आरक्षक रामसखा रावत की आंखों के सामने से भाग गया और वह कुछ नहीं कर पाए। जानकारों की माने तो आरोपी के थाने से भागने के उपरांत भी वह गंभीर नहीं हुए आरोपी को तलाशने की बजाय आरक्षक संजय यादव का जन्म दिवस की पार्टी मनाने में व्यस्त रहे।

ऐसे आया था पकड़ में

आपको बता दें कि बर्थडे पार्टी मनाने में थाना प्रभारी इतने मशगूल हो गए कि थाना से 20 हजार के इनामी डकैत अर्जुन सिंह परिहार का साथी अजय पाल भाग गया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार बीते लगभग एक साल से एमपी और यूपी की सीमा में सक्रिय डकैत के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मिले सुरागों के आधार पर बांदा जिले के बदौसा थाना अंतर्गत टेरा, महुटा निवासी अजय पाल समेत दो लोगों को 30 मई की शाम सीमावर्ती जंगलों से पकड़ा गया था।

फिर शुरू हुई तलाश

डकैत गिरोह के साथी के गायब होने की सूचना पता चलते ही फौरन सचिंग शुरू की गई। मगर देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर जंगलों व आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी रही। पुलिस की हिरासत से फरार होने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अभी इस मामले में थाना प्रभारी राजेश पटेल समेत किसी भी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित हथकड़ी समेत फरार हो गया है। जिसके तलाश में कई थानों की पुलिस सहित एक सैकड़ा पुलिस जवान लग गए हैं।

Next Story