सतना

सतना : उठेंगे पर्दे खुलेंगे राज, बाबरिया गिरोह के तीनों आरोपी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर

rewa news
x
पुलिस की नाक में दम करने वाले बावरियो गिरोह के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने उन्हे न्यायिक रिमांड पर लिया है।

सतना (Satna News) : पुलिस की नाक में दम करने वाले बावरियो गिरोह के पकड़ में आने के बाद पुलिस ने उन्हे न्यायिक रिमांड पर लिया है। तीनों आरोपियो के मंगलवार को अदालत में पेश किया और पूंछताछ तथा लूटी हुई चेन आदि बरामद करने के लिए पुलिस ने न्यायालय से रिमांड मांगी। जिस पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 6 दिन की रिमांड पर कोलगवां पुलिस को दिया है। अब पुलिस आरोपियों से जानकारी जुटाने का भरपूर प्रयास कर रही है।

पूंछताछ में जुटी पुलिस

न्यायायिक रिमांड मिलने के बाद पुलिस जगत उर्फ जग्गू, निवासी शामली उप्र, हरविन्द सिंह, निवासी शामली उप्र तथा जगत सिंह, यह भी निवासी शामली उप्र से पूछताछ कर रही है। आरोपियों से जानकारी उगलवाना पुलिस के लिए चुनौती भरा है।

बताया जाता है कि बावरिया एक ऐसा समुदाय है जो खानाबदोस जीवन जीता हैं। यह पुलिस की पकड में आने के बाद अपना जुर्म कबूल करने और उससे जुडी जानकारी नहीं देते हैं। इन्हे पुलिस की पिटाई का भी भय नही रहता।

गिरोह का बड़ा नेटवर्क

इस अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा नेटवर्क सामने आ रहा है। जो मध्य प्रदेश के सतना, रीवा तथा पन्ना में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। वही पुलिस को जांच में पता चला है कि बावरिया गैंग चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता है। इन सारे उलझे प्रश्नों के उत्तर खोजने में पुलिस को रिमांड सहायक सिद्ध होगा।

एक अन्य अरोपी की तलाश

पुलिस का कहना है कि 3 आरोपी पकड में आ गये है। लेकिन घटना में 4 लागों के शामिल होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस तीनों आरोपियों से उस चौथे आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

वहीं पुलिस आरोपियों से उनके गैग में प्रत्यक्ष या आप्रत्यक्ष रूप से शामिल लेगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। तीनों आरोपी का 13 सितंबर को अदालत में पेश किए जाएंगे। इसके पहले ज्यादा से ज्यादा जानकारी एकत्र करना पुलिस के लिए चुनौती भरा है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story