सतना

Satna : शादी करके नई नवेली दुल्हन लेकर जा रहा दुल्हा गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोपी सुहागरात से पहले पहुंचा हवालात

Ankit Neelam Dubey
25 Jun 2021 11:45 PM GMT
Satna : शादी करके नई नवेली दुल्हन लेकर जा रहा दुल्हा गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोपी सुहागरात से पहले पहुंचा हवालात
x
Satna : शादी करके नई नवेली दुल्हन लेकर जा रहा दुल्हा गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोपी सुहागरात से पहले पहुंचा हवालात | सतना। जिले के मैहर की बदेरा पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शादी करके नई नवेली दुल्हन लेकर अपने गांव जा रहा था। 

सतना। जिले के मैहर की बदेरा पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह शादी करके नई नवेली दुल्हन लेकर अपने गांव जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी नीरज सिंह जमुहानी कटनी जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ बदेरा क्षेत्र की एक लड़की दुर्ष्कम की रिर्पोट दर्ज करवाई थी।

पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने नीरज को नई नवेली दुल्हन के सुहागारात की सेज से पहले ही हवालात की सेज पर बैठा कर उसके अरमानों में पानी फेर दिया।

शादी करके जा रहा था गांव

दरअसल नीरज सिंह का विवाह सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत देवरा गांव में हुआ था। वह दुल्हन की विदाई कराके अपने गांव जा रहा था। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई और बदेरा पुलिस रास्ते में उसे रोककर गिरफ्तार कर लिया।

एक हजार का था ईनाम

आरोपी नीरज सिंह के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वांरट जारी था। उसके खिलाफ एक हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। जिसके चलते पुलिस उसकी सघनता से तलाश कर रही थी।

विवाह से मुकर गया था आरोपी

दरअसल बदेरा क्षेत्र की एक लड़की से वर्ष 2016 में नीरज की जान पहचान हुई और वह उसका शरीरिक शोषण करता रहा। लड़की ने जब विवाह की बात कही तो वह विवाह से मुकर गया।

जिसके बाद लड़की ने रेप का केस पुलिस में दर्ज करवाई थी। वही आरोपी नीरज लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story