सतना

सतना: करंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान, जंगल में शिकारियों ने फैला रखा था करंट, 11 आरोपी पुलिस हिरासत में

सतना: करंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान, जंगल में शिकारियों ने फैला रखा था करंट, 11 आरोपी पुलिस हिरासत में
x
सतना: जिले के रामनगर थाना के पठरा जंगल में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।

सतना: जिले के रामनगर थाना के पठरा जंगल में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए जंगल में करंट फैला रखा था। लेकिन जंगली जानवरों की बजाय किशोर उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को अपनी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।

16 फरवरी से लापता था किशोर

पुलिस ने बताया कि किशोर धर्मदास सिंह हरिदीन सिंह 17 वर्ष निवासी देवरा मोलहाई 16 फरवरी से लापता था। जांच में पता चला कि किशोर 16 फरवरी को जंगल के रास्ते पास के गांव जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही वह करंट की चपेट में आ गया। शिकारियों को जब किशोर के करंट की चपेट में आने का पता चला तो उन्होने उसके शव को चट्टानों के पीछे फेंक दिया। यहीं से बीते दिवस किशोर की लाश देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली।

ये हैं आरोपी

किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में रामचेरे सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह 40 वर्ष, सभालाल पुत्र पुत्र रामचन्द्र सिंह 43 वर्ष, जगतदेवन पुत्र रघुवीर सिंह 52 वर्ष, बब्लू पुत्र प्रेमलाल सिंह 32 वर्ष, राजेश पुत्र रामचन्द्र सिंह 36 वर्ष, रामसजीवन पुत्र झिटकू सिंह 50, राजकुमार पुत्र होरिल साकेत 35 वर्ष, छोटेलाल उर्फ पंचोली पाव पुत्र विश्वनाथ पाव 27 वर्ष, पुष्पेन्द्र साकेत 35 वर्ष, मनोज सिंह पुत्र जगजाहिर सिंह 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम पठरा थाना ताला सतना के अलावा मंगेश लोनी निवासी ग्राम कुम्हारी अमरपाटन और राहुल पुत्र रामचन्द्र सिंह 28 वर्ष शामिल है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story