सतना

सतना: अंतिम संस्कार में भगदड़, मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन ग्रामीण घायल

सतना: अंतिम संस्कार में भगदड़, मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन ग्रामीण घायल
x
सतना: जिले के अमरपाटन थाना के लालपुर में अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में उस वक्त भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई जब अचानक मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया।

सतना: जिले के अमरपाटन थाना के लालपुर में अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में उस वक्त भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई जब अचानक मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण जख्मी हो गए है। घायलों को अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे चार घायलों की गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय सतना ले जाया गया। घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

बताया गया है कि अमरपाटन के लालपुर निवासी विनोद चौरसिया की मां का निधन हो गया था। स्थानीय निवासी और परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए उसे लेकर बर्रेहा रोड स्थित श्मसान घाट गए थे। जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान अचानक मधुमक्खियां ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। अचानक मधुमक्खियों के काटने से मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

क्यों विचलित हुई मधुमक्खियां

बताते हैं कि अंतिम संस्कार के दौरान निकले धुआं से वहां पेड़ में मौजूद मधुमक्खियां विचलित हो गई। विचलित मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। बताते हैं कि मौके पर स्थिति एक पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण यह हादसा हो गया।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story