सतना

Satna Police Reshuffle: एमपी के सतना एसपी ने बदले तीन थानों के प्रभारी, 22 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

Sanjay Patel
17 Aug 2023 9:58 AM GMT
Satna Police Reshuffle: एमपी के सतना एसपी ने बदले तीन थानों के प्रभारी, 22 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
x
MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को फेरबदल किया गया है। सतना पुलिस अधीक्षक ने 22 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। जिले के तीन थाना प्रभारियों को बदला गया है।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में बुधवार को फेरबदल किया गया है। सतना पुलिस अधीक्षक ने 22 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। जिले के तीन थाना प्रभारियों को बदला गया है। इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।

इन्हें सौंपा थाने की कमान

सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है। बुधवार की रात इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक नागौद थाना प्रभारी रहे पंकज शुक्ला को चित्रकूट थाना की कमान सौंपी गई है। वहीं कोठी थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर रोजित यादव को जसो का इंचार्ज बनाया गया है। चित्रकूट थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक पाण्डेय को धारकुंडी भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे इंस्पेक्टर राजेश पटेल को कोठी थाना प्रभारी, निरीक्षक अशोक पाण्डेय को थाना प्रभारी नागौद बनाया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक सतीश मिश्रा को थाना इंचार्ज उचेहरा और श्वेता मौर्य को थाना प्रभारी जैतवारा की कमान सौंपी गई है।

इनके कार्य क्षेत्र में भी बदलाव

सतना एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश में सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिनमें प्रधान आरक्षक जयबहादुर सिंह कोतवाली को चौकी परसमनिया उचेहरा, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह सिविल लाइन को थाना रामपुर, आरक्षक रत्नेश रावत पुलिस लाइन को चौकी परसमनिया उचेहरा, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह थाना ताला को थाना कोतवाली, प्रधान आरक्षक रवीन्द्र दोहरे चौकी बेला रामपुर को थाना मैहर, आरक्षक संजय तिवारी थाना मैहर को चौकी बेला रामपुर, सहायक उप निरीक्षक अश्विनी मिश्रा थाना ताला को थाना चित्रकूट, महिला आरक्षक भारतीय उपाध्याय पुलिस लाइन को थाना बरौंधा, महिला आरक्षक रीशू केशरवानी बरौंधा को थाना मैहर, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह पुलिस लाइन को कंट्रोम रूम सतना पदस्थ किया गया है। जबकि सहायक उप निरीक्षक भागचन्द्र कुशराम कोलगवां को चौकी परसमनिया उचेहरा, आरक्षक चंदन कुमार बरौंधा को कोटर, प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह थाना रामपुर को सिविल लाइन सतना, आरक्षक राजेन्द्र कुमार पुलिस लाइन को थाना मैहर नवीन पदस्थापना दी गई है।

Next Story